india.gov.in Govt. of India
 
Business
    मुख्य पृष्ठ > व्यापार > व्यापार योजना
व्यापार योजना
 

यह सब एक विचार से आरम्‍भ होता है...किसी के लिए व्‍यापार या व्‍यवसाय स्‍थापित करने के बारे में सोचने का सर्वोपरि कारण है- अवसर

अपना स्‍वयं का मालिक बनने किसी उत्‍पाद या सेवा की व्‍यवस्‍था करने, अपने विचारों को क्रियान्वित करने का अवसर, जिससे पर्याप्‍त अतिशेष का सृजन हो सकता है।

सफल होने के लिए व्‍यापार में बने रहने के लिए आपकों कठोर परिश्रम, कौशल तथा अध्‍यवसाय की आवश्‍यकता है। 

सामान्‍यतया, जो लोग अपने स्‍वयं के व्‍यवसाय आरम्‍भ करते हैं, उन्‍हें दो स्‍थूल श्रेणियों में समूहबद्ध किया जा सकता है। प्रथम समूह में वे लोग है जो यथातथ्‍य रूप से यह जानते हैं कि वे क्‍या करना चाहते हैं तथा वे केवल ऐसा करने के लिए अवसर या संसाधनों की खोज में रत हैं। इन लोगों ने संभवत: अपने चयनित क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्‍यक अनेक कौशल पहले ही विकसित कर लिए हैं तथा यह संभावना भी है कि वे उद्योग के रिवाजों तथा प्रथाओं से परिचित हैं जिसमें एक नए व्‍यवसाय के आरंभिक चरण में उन्‍हें सहायता मिल सकती है। 

दूसरे समूह में वे लोग शामिल हैं जो अपना स्‍वयं का व्‍यवसाय आरम्‍भ करना चाहते हैं किन्‍तु उन्‍हें इस बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं है कि वे क्‍या करना चाहते हैं। अपने नियोजन या शिक्षा के दौरान उन्‍होंने संभवत: कुछ कौशलों का विकास किया होगा किन्‍तु वे उद्यम के उसी क्षेत्र में व्‍यवसाय आरम्‍भ करने में रूचि नहीं रखते।

छोटे या बड़े किसी भी व्‍यवसाय को आरम्भ करने के लिए हमें व्‍यवसाय योजना के विकास से आरम्‍भ करना होगा।

Bulletव्‍यापार की योजना

व्‍यापार की योजना एक प्रलेखित चरण दर चरण मार्गदर्शिका है जो‍ किसी उद्यमी को मार्गदर्शित करेगी तथा उसे अपने विचारों को एक सफल वास्‍तविकता में रूपांतरित करने में सहायता करेगी। व्‍यापार की योजना केवल आरम्भिक कम्‍पनी के लिए नहीं है बल्कि स्‍थापित व्‍यवसायों के लिए भी है जिसमें उन्‍हें अपनी भावी रूपरेखा के संचालन में सहायता मिले। 
 
किसी व्‍यापार योजना का आरम्‍भ अपने व्‍यवसाय तथा उत्‍पाद अथवा सेवाओं के वर्णन से करें। लक्षित किए जा रहे बाज़ार तथा अपनी कम्‍पनी के विकास चरण के बारे में लिखें। यदि आप योजना के किसी विशिष्‍ट भाग पर अटक जाते हैं तो उसे कुछ समय के लिए छोड़ दें तथा तथा में उस पर आएं और उसे पूरा करें। आप पहली बार में एक उत्‍कृष्‍ट मसौदा नहीं बना सकते, अत: प्रक्रिया को आरम्‍भ करने के लिए पहले केवल कुछ विचार लिखें तथा आप सदैव बाद में वापस लौट कर आ सकते हैं तथा उनमें परिवर्तन कर सकते हैं अथवा उन्‍हें परिष्‍कृत कर सकते हैं। व्‍यवसाय योजना तैयार करते समय, निम्‍नलिखित बातों का ध्‍यान में रखें:-

Bulletलक्षित वर्ग को ध्‍यान में रखें

अपनी व्‍यवसाय योजना लिखते समय आशयित वर्ग को ध्‍यान में रखें तथा इस बात को भी ध्‍यान में रखे कि आप योजना को किस लिए लिख रहे हैं। उदाहरणार्थ, यदि आप ऋण निधियन प्राप्‍त करने का प्रयास कर रहे हैं तो भारी लाभ संभाव्‍यता पर जोर नहीं दिया जाना चाहिए कि ऋण की वापसी अदायगी की जा सकती है। यदि आप व्‍यवसाय के बेहतर संचालन में आपकी सहायता करने के लिए योजना लिख रहे हैं तो आप कम्‍पनी तथा उद्योग की सामान्‍य पृष्‍ठभूमि सूचना से आरम्‍भ कर सकते हैं तथा अपनी योजना के उन क्षेत्रों पर संकेन्‍द्रण कर सकते हैं जो वर्तमान में आपके लिए सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण हैं। 

Bulletकार्यनीति – अपनी व्‍यापार योजना का केन्‍द्र

व्‍यवसाय योजना का प्रथम भाग ठोस व्‍यवसाय कार्यनीति के विकास तथा समर्थन में सहायता की ओर उन्‍मुख होना चाहिए। योजना में बाज़ार, उद्योग, लक्षित ग्राहकों तथा प्रतिस्‍पर्धियों की जानकारी दी जाएगी। ग्राहक आवश्‍यकताओं तथा वर्तमान उत्‍पादों एवं सेवाओं के लाभों के बारे में लिखें। प्रत्‍येक प्रतिस्‍पर्धी फर्म की क्षमता तथा कमज़ोरियों का मूल्‍यांकन करें तथा बाज़ार स्‍थल में अपने उत्‍पाद, या सेवा के लिए अवसरों का पता लगाएं। इन सभी कदमों का उद्देश्‍य मुख्‍यत: आप के व्‍यवसाय के लिए कार्यनीति का सृजन करने में आपकी सहायता करना है। व्‍यवसाय योजना के उत्तरार्ध भाग में यह स्‍पष्‍ट किया जाएगा कि आप अपनी चयनित व्‍यवसाय कार्यनीति का निष्‍पादन कैसे करें। आप के उत्‍पाद तथा सेवाएं, आपका विपणन तथा प्रचालन, सभी आप की कार्यनीति में गहराई से सम्मिलित होने चाहिए। अपनी योजना के लिए एक चुस्‍त प्रतीत होने वाली कार्यनीति तैयार करने के बजाए ऐसी कार्यनीति तैयार करें जो आपके व्‍यवसाय के लिए मार्ग का निर्धारण करें।

Bulletअपनी पूरी व्‍यापार योजना के दौरान प्रतिस्‍पर्धात्‍मक रूप से सोचें।

वर्तमान प्रतिस्‍पर्धी बाज़ार में, आपको कभी न कभी संभवत: कुछ गम्‍भीर प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ेगा चाहे आपका व्‍यवसाय विचार कितना भी अद्वितीय क्‍यों न हो। आपको अपनी सम्‍पूर्ण व्‍यवसाय योजना के दौरान प्रतिस्‍पर्धी रूप से सोचने की आवश्‍यकता है। एक उद्यमी के रूप में आप के लिए यह पता लगाना आवश्‍यक है कि आप कहाँ अपने प्रतिस्‍पर्धियों की भांति समरूप तरीके से कार्य करेंगे, कहाँ आप भिन्‍न रूप से कार्य करेंगे, आपकी वास्‍तविक क्षमताएं तथा वास्‍तविक कमज़ोरियों क्‍या हैं, आप अपना विशिष्‍ट स्‍थान कहाँ बनाएंगे। अपनी योजना को अपने प्रतिस्‍पर्धियों से भिन्‍न होने पर संकेन्द्रित करें तथा विद्यमान प्रतिभागियों के साथ कम प्रत्‍यक्ष रूप में प्रतिस्‍पर्धा करें। संकेन्‍द्रण के लिए एक विशिष्‍ट बाज़ार स्‍थल का पता लगाएं। इन मदों पर विचार करें, क्‍या आप को एक अद्वितीय कार्यनीति का पता चलता है\ क्‍या आप भिन्‍न बिक्री या विपणन साधनों का प्रयोग कर सकते हैं\ आपकी व्‍यवसाय योजना में इन सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर होने चाहिए।

Bulletअपनी व्‍यापार योजना को यथार्थ बनाएं

अनेक व्‍यापार योजनाएं कागज़ पर अच्‍छी प्रतीत होती है किन्‍तु वास्‍तविक विश्‍व बाज़ार स्‍थल में सफल नहीं होती। किसी नए उत्‍पाद या सेवा की ओर लोगों को मात्र इसलिए कि वह बेहतर है, आकृष्‍ट करना कठिन है। लोग या कम्‍पनियों ने क्रय पैटर्न स्‍थापित किए हुए है तथा वर्तमान में किसी और के साथ व्‍यवसाय कर रहें हैं। आपके साथ व्‍यवसाय करने के लिए उन्‍हें आपके व्‍यवसाय की ओर आकृष्‍ट करने से कहीं अधिक कार्य किया जाना आवश्‍यक है। आपको किसी अन्‍य के व्‍यवसाय से अपने ग्राहकों को लेना होगा तथा निष्‍ठावान ग्राहकों का अपना स्‍वाधान तैयार करना होगा। यह संभव है कि आपके प्रतिस्‍पर्धी नए उत्‍पाद या सेवाएं शुरू करें अथवा वर्तमान बाज़ार में आपके प्रवेश को रोकने के लिए अपनी कीमतों में कटौती कर सकते हैं। एक नव संचालित कम्‍पनी के लिए बिक्री अनुमानों का अति अनुमान लगाना उसी प्रकार सहज है, जिस प्रकार लागातों का अल्‍प अनुमान लगाना सहज है। सदैव कुछ अपूर्वानुमानित व्‍यय होंगे, लागत आधिक्‍य की भारी राशि होगी, महंगी समस्‍याएं तथा मदें होंगी जिन पर सहज ही आप का ध्‍यान नहीं गया होगा, अत: अत्‍यंत सोच समझ का पूर्वानुमान लगाएं तथा अतिरिक्‍त प्रारक्षित नकद राशि रखने का प्रयास करें।

Bulletव्‍यापार योजनाओं का सृजन करने के संबंध में उपयोगी बातें

लोग
बैंकों, उद्यमी पूंजीपतियों या अन्‍य बाह्य निवेशकों से निधि प्राप्‍त करने से आप की सफलता के अवसर बढ़ जाएंगे यदि आप किसी ऐसे व्‍यक्ति को अपने प्रबंधन दल के साथ प्रतिबद्ध कर लें जिसका कम से कम लब्‍धप्रतिष्‍ठा योग्‍य नाम है। 

वैकल्पिक रूप से, आप अपनी योजना के प्रदर्शक के रूप में आप को किसी किन्‍हीं सकारात्‍मक मीडिया क्लिपिंग्‍स को शामिल कर सकते हैं यथा व्‍यापार प्रकाशनों से आपके प्रबंधन दल के सदस्‍यों के बारे में मदें। यदि आपके पास कोई क्लिपिंग्‍स नहीं हैं, तो अपने आरम्भिक व्‍यवसाय प्रस्‍ताव के संबंध में मीडिया कवरेज प्राप्‍त करने के लिए संगत प्रकाशनों से सम्‍पर्क करने का प्रयास करें।

अपनी व्‍यापार योजना को तथ्‍यात्‍मक एवं सारगर्भित रखें
अपनी योजना को तथ्‍यात्‍मक बनाने का प्रयास करें, अपने व्‍यवसाय की संभाव्‍यता को वर्णन करने के लिए सामान्‍यीकरणों, का प्रयोग न करें। योजनाएं तैयार करते समय उनमें बहुत अधिक ब्‍यौरे न डालें। यदि कोई व्‍यवसाय योजना बहुत लम्‍बी हैं, तो वस्‍तुत: महत्‍वपूर्ण तथा विषय से संकेन्‍द्रण हट सकता है।

सभी को शामिल करें
व्‍यापार योजना का सृजन‍ करने के लिए विशेषज्ञ की राय या प्रमुख कर्मचारियों का इस्‍तेमाल करें। तत्‍पश्‍चात संतुष्‍ट होने तक उनके साथ कार्य करें। योजना को एक समकालिक तरीके से तैयार करने के लिए प्रमुख लोगों की सहायता लें। योजना के सृजन में लोगों की जितनी अधिक निविष्टि होगी, वे उसके प्रति उतना ही अधिक उत्‍तरदायित्‍व महसूस करेंगे।  

 

 

source
व्यापार > व्यापार योजना | व्यापार आरंभ करना / पंजिकरण | अपने व्यापार को बढ़ाएं | कानून / विधान | कार्य स्‍थल के मुद्दे | प्रोत्‍साहन | विदेश में व्यापार
 
 
India
. नागरिक
. व्यापार
. विदेश
. सरकार
. भारत के बारे में जानें
. क्षेत्र
. निर्देशिका
. दस्‍तावेज़
. प्रपत्र
.

मानचित्

.

निविदाएं

 
How do I ?
कम्‍पनी पंजीकरण करूं
नियोक्‍ता के रूप में पंजीकरण करें
केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में शिकायत भरें
टैन कार्ड के लिए आवेदन करें
आयकर विवरणी भरें
  (सभी दिखाएं)