india.gov.in Govt. of India
 
Business
    मुख्य पृष्ठ > व्यापार > कार्य स्‍थल के मुद्दे
कार्य स्‍थल के मुद्दे
 
Bulletश्रम कानून 

लघु क्षेत्र में विनिर्माण के लिए प्रारक्षित मदों का विनिर्माण करने वाली इकाइयों के लिए पूर्व लाइसेंस की आवश्‍यकता नहीं हैं। यह एक प्रमुख छूट है जहाँ लघु क्षेत्रों में उत्‍पादन के लिए कोई लाइसेंस प्रणाली या प्रतिबंध विद्यमान नहीं है। अवस्‍थल संबंधी प्रतिबंधों को भी न्‍यूनतम कर दिया गया है। इसी प्रकार, छोटे प्रतिष्‍ठानों की सहायता करने के लिए 1988 में श्रम अधिनियम को सरल किया गया है। अधिनियम, नामत: ‘’श्रम कानून (कतिपय प्रतिष्‍ठानों द्वारा विवरणियों प्रस्‍तुत करने तथा रजिस्‍टरों का अनुरक्षण करने से छूट) अधिनियम, 1988’’ में श्रम संबधित कृत्‍य शामिल हैं तथा इस प्रकार इसमें निम्‍न व्‍यवस्‍था की गई है :

  • 10-19 व्‍यक्तियों को नियोजित करने वाले प्रतिष्‍ठान से केवल 3 रजिस्‍टरों का अनुरक्षण करना तथा केवल एक वार्षिक केन्‍द्रीय विवरणी प्रस्‍तुत किया जाना अपेक्षित है। 
  • 10 व्‍यक्तियों से कम व्‍यक्तियों को नियोजित करने वाले प्रतिष्‍ठान से केवल एक रजिस्‍टर का अनुरक्षण किया जाना तथा केवल एवं वार्षिक केन्‍द्रीय विवरणी प्रस्‍तुत किया जाना अपेक्षित है।
  • कारखाना अधिनियम एवं बायलर अधिनियम के मामले को छोड़कर, विभिन्‍न श्रम कानूनों के लिए केवल एक निरीक्षण उत्‍तरदायी होगा।

Bulletमानव संसाधन

किसी व्‍यापार को स्‍थापित करते समय विचार में रखा जाने वाला एक महत्‍वपूर्ण तत्‍व मानव संसाधन है। यद्यपि, क्षम शक्ति एवं कर्मचारी व्‍यवस्‍था के लिए अनुमान परियोजना रिपोर्ट में दिए जाते हैं, एक आयोजित तरीके से श्रम शक्ति के सन्निवेशन का समय निर्धारण करना आवश्‍यक है। उदाहरणार्थ: मशीनरी की संस्‍थापना से पूर्व इंजीनियर तथा प्रचालक उपलब्‍ध होने चाहिए श्रम शक्ति के लिए आयोजना बनाते समय, निम्‍नलिखित बातों को ध्‍यान में रखा जाएगा:

  • प्रत्‍येक संस्‍थापित मशीन/उपकरण को प्रचालित करने के लिए आवश्‍यक कार्मिकों की संख्‍या जमा अपेक्षित अकुशल कर्मकारों की संख्‍या का अनुमान लगाना।
  • आयोजित पारियों की संख्‍या का अनुमान लगाना।

अपनी जन शक्ति योजना को अंतिम रूप देने से पूर्व, समरूप संगठन में जनशक्ति अभिकल्‍पना का पता लगाएं तथा उसका अध्‍ययन करें।

भर्ती करना तथा किराए पर लेना
 
सही कर्मचारियों को किराए पर लेना यह निर्धारित करता है कि आप का व्‍यवसाय सफल होगा अथवा असफल किराए पर लेने की प्रक्रिया प्रणाली बद्ध होनी चाहिए तथा इसमें मात्र वर्गीकृत विज्ञापनों एवं साक्षात्‍कारों से कही अधिक बातें शामिल होंगी:

  • सुनिश्चित करें कि आपके समक्ष क्‍या कानूनी उत्‍तरदायित्‍व आएंगे, आप कुछ रोजगार संबंधित कानूनों के अध्‍यधीन आ सकते हैं जब आप किसी तीसरे,  दसवें या पन्‍द्रहवें कर्मचारी का वर्धन करें।

  • कार्य विवरण तैयार करें

  • एक बार निर्धारित कार्य विवरण तैयार कर लेने के पश्‍चात पता लगाएं कि विज्ञापन कैसे करना है तथा कार्य विज्ञापन कैसे लिखने एवं आवेदकों को आकर्षि‍त करने के अन्‍य तरीकों को सीखें। व्‍यक्तियों सम्‍पकों का प्रयोग करें।

  • व्‍यापार खोलने का प्रचार करने के पश्‍चात आपके पास रूचि अभिव्‍यक्‍त करने वाले कुछ आवेदक होंगे।

  • लापरवाहीपूर्ण भर्ती के दावों से बचने के लिए तथा अपने व्‍यवसाय की संरक्षा करने के लिए आवेदक की पृष्‍ठभूमि की जांच करें, संदर्भों एवं पूर्ववृत्‍तों की पूर्ण जांच करें।
     
  • अपना निर्णय करने तथा किराए पर लेने के लिए किसी का चुनाव करने के पश्‍चात नौकरी की पेशकश करें।

  • एक बार जब कोई आपकी पेशकश स्‍वीकार कर ले तो शीघ्रता से सभी आवश्‍यक कागज़ी कार्रवाई पूर्ण करे, कर्मचारी को अभिमुखीकरण के जरिए सहजता का आभास कराए ताकि वह यथाशीघ्र एक उत्‍पादक कर्मचारी बन सके।

  • इसके बाद जॉब विश्‍लेषण एवं जॉब मूल्‍यांकन प्रक्रिया का अभिकल्‍पन एवं संस्‍थापना करें।

जब आपकी इकाई प्रचालनरत हो जाए, तो अपने संगठन के सहज कार्यकरण के लिए श्रम शक्ति की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए निम्‍नलिखित कदम उठाएं जाने चाहिए। 

  • अगले कुछ वर्षों के लिए अपने संगठन के उद्देश्‍यों की जांच करें। उदाहरणार्थ, यदि आपकी योजना अपनी बिक्री को बढ़ाने की है तो क्‍या इसके लिए अतिरिक्‍त जनशक्ति की आवश्‍यकता होगी अथवा क्‍या आप विद्यमान जन शक्ति के साथ व्‍यवस्‍था करने में समर्थ होंगे\ यदि आपको अतिरिक्‍त जन शक्ति की आवश्‍यकता होगी जब आपकी योजना नवीनतर भौगोलिक क्षेत्रों में विकास करने की है, तब भी आपको समान कार्रवाई करनी होगी। यदि आपकी योजना भविष्‍य में बेहतर प्रौद्योगिकी की शुरूआत करने की है, तो आपके लिए यह जांच करना आवश्‍यक होगा कि क्‍या विद्यमान कर्मकारों को प्रशिक्षित करना संभव है अथवा क्‍या आप कर्मचारियों की संख्‍या में अपचयन करने पर विचार कर सकते हैं, इत्‍यादि। इन कारकों के आधार पर आपके लिए भावी जन शक्ति आवश्‍यकताओं का पूर्वानुमान लगाना आवश्‍यक होगा। 

  • मानव संसाधन के लिए आयोजना में आप की सहायता करने के लिए आप को विभिन्‍न कौशलों/ग्रेडों में विद्यमान श्रमशक्ति, अनुमानित कौशल वार श्रमशक्ति दर्शाने वाली एक सारणी यह दर्शाते हुए तैयार करनी होगी कि उनकी आवश्‍यकता कब होगी। आपकों यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जब आप समय समय पर अपने व्‍यवसाय को परिवर्तित करते हैं तो बाज़ार दशाओं पर निर्भर करते हुए आप को जनशक्ति आयोजन में भी इन परिवर्तनों को शामिल करना आवश्‍यक होगा।   

  • अपने कर्मकारों के लिए लाभ : क्‍या आप छुट्टी, रूग्‍णता अवकाश, वैयक्तिक समयावकाश, कर्मकार क्षतिपूर्ति, सेवानिवृति योजनाओं जैसे समयावकाश लाभों सहित सामान्‍य लाभ उपलब्‍घ करा सकते हैं।  
    • स्‍वास्‍थ्‍य बीमा : स्‍वास्‍थ्‍य बीमा एक मूल्‍यवान लाभ है किन्‍तु लघु समूहों के लिए यह महंगा हो सकता है।

    • जीवन बीमा : जीवन बीमा उपलब्‍घ कराया जाने वाला एक बड़ा लाभ है क्‍योंकि यह कर्मचारी के परिवार को एक उचित निम्‍न लागत पर कुछ सुरक्षा की पेशकश करता है। आप के द्वारा खरीदी जा सकने वाली विभिन्‍न प्रकार की जीवन बीमा तथा दिन-  प्रतिदिन प्रशासन के प्रहस्‍तन के तरीकों के बारे में सूचना प्राप्‍त करें।  

    • सेवानिवृत्ति योजनाएं : सेवानिवृत्ति लाभ आपके कर्मचारियों के लिए और स्‍वयं आपके लिए पेशकश किए जाने वाले बहुमूल्‍य लाभ है। उनका प्रशासन मंहगा तथा लम्‍बा हो सकता है किन्‍तु वे चयन किए जाने वाले महत्‍वपूर्ण विकल्‍प हैं जो आपके लिए, आपके व्‍यवसाय के लिए तथा आपके कर्मचारियों के लिए वित्‍तीय रूप से लाभप्रद हो सकता हैं।    

    • विविध अनुषंगी लाभ : इस श्रेणी में अन्‍य प्रकार के अनुषंगी लाभ शामिल जिनकी व्‍यवस्‍था अपने कर्मचारियों के लिए करने का विकल्‍प आप चुन सकते हैं। कुछ मामलों में आप लाभ उपलब्‍घ कराने की लागत को काट सकते हैं किन्‍तु आपके कर्मचारियों को उन पर कर अदा नहीं करना पड़ेगा।
  • अपने कर्मकारों को प्रेरित करना : कर्मचारी मनोबल आपके आधार को सीधे प्रभावित करता है। विश्‍वसनीय, उत्‍पादक कर्मचारी आपकी सफलता की एक कुंजी हैं। अनेक व्‍यवसाय मालिक सही स्‍वीकारते हैं कि उनके लिए कार्य करने वाले लोगों से ही अंतर पड़ता है चाहे वे कोई भी उत्‍पाद या सेवा बचें। यदि कोई कर्मचारी समुचित कार्य कर्मचारी समुचित कार्य नहीं कर रहा है तो पता लगाए कि ऐसा क्‍यों है, क्‍यो कर्मचारियों को पुरस्‍कार देने, उनकी उपलब्धियों तथा योगदान को स्‍वीकार करने की विभिन्‍न विधियां अपनाएं ताकि उनके नैतिक मनोबल को बढ़ाया जा सके। 

कर्मकारों को जवाब देना तथा उनकी सेवाएं समाप्‍त करना
प्रत्‍येक कर्मचारी आपके संगठन में सही कार्य नहीं करेगा तथा ऐसे अवसर आ सकते हैं जब आपको अंतत: किसी कर्मचारी की सेवाएं समाप्‍त करनी पड़े। अधिकांश व्‍यवसाय मालिकों तथा प्रबंधकों के लिए यह निश्चित रूप से एक स्‍वागत योग्‍य कार्य नहीं है। नौकरी से जवाब देने से पूर्व उन्‍हें एक या दो बार चेतावनी दें, यदि उन में कोई उल्‍लेखनीय सुधार नहीं होता तो रोजगार (नियोजन) की शर्त के अनुसार उसकी सेवा समाप्‍त कर दे तथा किसी विशिष्‍ट कर्मचारी को निकालने का कारण अन्‍य कर्मचारियों को स्‍पष्‍ट करें।

प्रोत्‍साहन 
कुछ राज्‍य सरकारों मानव संसाधन को प्रशिक्षित करने तथा स्‍थानीय लोगों को नियोजित करने के साथ साथ मानव संसाधन विकास के लिए केन्‍द्र स्‍थापित करने हेतु प्रोत्‍साहन देती हैं।

जनशक्ति की आयोजना करते समय स्‍मरण रखे जाने योग्‍य बातें: 

  • पदोन्‍नति : किसी उच्‍चतर ग्रेड पर पदोन्‍नति की संभावना वाले कार्मिक तथा ऐसी पदोन्‍नति के मामले में क्‍या निम्‍नतर स्‍तर पर रिक्ति का सृजन होगा।?

  • उत्तर नियोजन की आयोजना : आरम्भिक वर्षों में संगठन को छोड़ने वाले संभावित कर्मचारियों की संख्‍या। जब कोई महत्‍वपूर्ण कर्मचारी संगठन को छोड़ देता है तो इससे संगठन में गम्‍भीर समस्‍या उत्‍पन्‍न हो सकती है, विशेषत: यदि संगठन छोटा हो। उन्‍हें प्रतिधारित करने के लिए प्रत्‍येक संभव प्रयास करें। अन्‍य कर्मचारियों को प्रशिक्षित करके महत्‍वपूर्ण कर्मचारियों की भूमिका ग्रहण करने के लिए उन्‍हें तैयार करें। कुछ संगठनों ने महत्‍वपूर्ण कर्मचारियों को लाभों की एक लघु प्रतिशतता की पेशकश करके उन्‍हें रोकने का प्रयास किया है। इससे वे संगठन में रूके रहने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। 

  • अनुपस्थिति : आपके संगठन में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की दर क्‍या है। पुन: यदि यह दर उच्‍चतर पक्ष की ओर है तो आपको उपचार उपाय करने होंगे।

श्रम दिवस हानि :रूग्‍णता के कारण अवकाश की वजह से क्‍या यह अन्‍य संगठनों के साथ तुलनीय है\ यदि नहीं तो इसके क्‍या कारण हो सकते हैं\ कार्यस्‍थल पर दुर्घटनओं की संभावित दर तथा ऐसी दुर्घटनाओं के कारण कितने श्रम दिवसों की हानि हो सकती है/हुई है। क्‍या वे अन्‍य संगठनों में होने वाली दुर्घटनाओं के साथ तुलनीय है

Bulletलिंग संबंधी मुद्दे

भारत में, अब अनेक संगठन्‍ सु- अर्हक महिलाओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्‍साहित करते हैं। सुनिश्चित करें कि आप लिंग के आधार दर किसी व्‍यक्ति को भर्ती न करें अथवा नौकरी से न निकालें तथा महिलाओं को समान अवसर प्रदान करें।

कार्य परिवेश

सुनिश्चित करें कि कार्य परिवेश कार्य करने के लिए अनुकूल है। किसी कर्मकार द्वारा सर्वोत्‍तम निष्‍पादन किए जाने के लिए कार्य महौल   (स्थितियां) अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण हैं। सुनिश्चित करे कि आपके कार्यालय में कार्यरत महिलाएं विशेष रूप से सुरक्षा तथा सहजता का अनुभव करें। दल भावना का निरंतर अनुरक्षण किया जाना चाहिए तथा कार्यालय से बाहर मनोरंजन गतिविधियों में कर्मकारों को नियोजित करना एक अच्‍छा विचार है यथा एक दिन की पिकनिक अथवा सप्‍ताहांत ट्रिप (यात्रा)  इत्‍यादि।

 
source
व्यापार > व्यापार योजना | व्यापार आरंभ करना / पंजिकरण | अपने व्यापार को बढ़ाएं | कानून / विधान | कार्य स्‍थल के मुद्दे | प्रोत्‍साहन | विदेश में व्यापार
 
 
India
. नागरिक
. व्यापार
. विदेश
. सरकार
. भारत के बारे में जानें
. क्षेत्र
. निर्देशिका
. दस्‍तावेज़
. प्रपत्र
.

मानचित्

.

निविदाएं

 
How do I ?
कम्‍पनी पंजीकरण करूं
नियोक्‍ता के रूप में पंजीकरण करें
केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में शिकायत भरें
टैन कार्ड के लिए आवेदन करें
आयकर विवरणी भरें
  (सभी दिखाएं)