| भारत में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में अनेक एयरलाइन्स कार्य करते हैं जो पर्यटकों की उनकी समय सारणी और उड़ान दरों की तर्ज पर अधिकाधिक उड़ान विकल्प मुहैया कराते हैं। भारत में जनता को कई एयरलाइन्स प्रतिस्पर्धात्मक गुणवत्ता मानकों और समय समय पर आकर्षक योजनाओं के जरिए अपनी सेवाएं देते हैं।
हवाई यात्रा के क्षेत्र में हाल में अनेक कई कम्पनियां आई हैं। तथापि, इंडियन एयर लाइन्स और एयर इंडिया जो सरकार द्वारा चलाए जाने वाले एयरलाइन्स हैं अभी तक मजबूत स्थिति में हैं और बहुतों के द्वारा पसन्द किए जाते हैं। इंडियन एयरलाइन्स घरेलू सेवाएं देता है जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ान एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइन्स दोनों में किए जा सकते हैं। भारत में कुछ निजी एयर लाइनों में जेट एयरवेज़, एयर डेक्कन, किंगफिशर एयरलाइन्स, सहारा एयरलाइन्स आदि है। पावर हंस लिमिटेड द्वारा हेलीकॉप्टर सेवाएं भी भारत में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करने के लिए कार्य करती हैं।
इन एयरलाइनों की वेबसाइट प्रयोक्ता को उड़ान की उपलब्धता और टिकटों की कीमतें, जानने की और ऑनलाइन अपना टिकट खरीदने की भी सुविधा मुहैया कराता है। इन एयरलाइनों द्वारा दी जाने वाले सेवाओं के बारे में और अधिक जानने के लिए और टिकट खरीदने के लिए संबंधित एयरलाइन पर क्लिक करें।
|