india.gov.in Govt. of India
 
राष्‍ट्रीय पोर्टेल में विषयवस्‍तु योगदान

यह सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्‍वावधान में भारत सरकार के प्रमुख आईसीटी संगठन राष्‍ट्रीय सूचना विज्ञान केन्‍द्र (एनआईसी), द्वारा अभिकल्पित, विकसित तथा होस्‍ट किया गया भारत सरकार का शासकीय पोर्टेल है।

इस पोर्टेल का विकास सरकार की राष्‍ट्रीय ई-अभिशासन योजना के अंतर्गत एक मिशन मोड परियोजना के रूप में किय गया है। इस पोर्टेल का उद्देश्‍य भारत सरकार द्वारा नागरिकों एवं अन्‍य पणधारकों के लिए प्रदान की जा रही सूचना एवं सेवाओं तक एक एकल स्‍थल पहुंच उपलब्‍ध कराना है। इस पोर्टेल के माध्‍यम से भारत तथा इसके विभिन्‍न पहलुओं के संबंध में व्‍यापक, यथार्थ, विश्‍वसनीय तथा एक स्‍थल सूचना स्रोत उपलब्‍ध कराने का प्रयास किया गया है।

इस पोर्टेल की सफलता के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण विषयवस्‍तु भारत सरकार के विभिन्‍न मंत्रालयों तथा विभागों के साथ साथ राज्‍य सरकारों तथा संघ शासित प्रशासनों के सहयोगात्‍मक प्रयास का परिणाम है।

राष्‍ट्रीय पोर्टेल समन्‍वयक, जिन्‍हें विभिन्‍न मंत्रालयों/विभागों के साथ साथ राज्‍य सरकारों द्वारा नामित किया जाता है, वर्तमान में इस पोर्टेल की विषयवस्‍तु में योगदान करने के साथ साथ इसका अनुरक्षण एक सरल वेबाधारित विषयवस्‍तु प्रबंधन अंतरापृष्‍ठ के जरिए कर रहे हैं।

राष्‍ट्रीय पोर्टेल समन्‍वयकों के ब्‍यौरे निम्‍नलिखित कडियों में देखें जा सकते हैं

यदि आप राष्‍ट्रीय पोर्टेल में किसी विषयवस्‍तु का कोई योगदान करना चाहें तो आप अपने संबंधित राष्‍ट्रीय पोर्टेल समन्‍वयक से संपर्क कर सकते हैं जिस उपर्युक्‍त अंतरापृष्‍ठ के जरिए पोर्टेल में विषयवस्‍तु प्रस्‍तुत करने के लिए अधिकृत किया गया है। वैकल्प्कि रूप से आप निम्‍नलिखित पते पर हम से सम्‍पर्क कर सकते हैं :-

धन्‍यवाद,

राष्‍ट्रीय पोर्टेल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल
फैक्‍स: 011-24368854
ई-मेल : indiaportal@gov.in

 

 

 
 
India
. नागरिक
. व्यापार
. विदेश
. सरकार
. भारत के बारे में जानें
. क्षेत्र
. निर्देशिका
. दस्‍तावेज़
. प्रपत्र
.

मानचित्

.

निविदाएं

 
  मुख्य पृष्ठ  | पोर्टल के विषय में | साइट का नक्‍शा | हमारे साथ लिंक | प्रीतिकर में लायें | एक मित्र को सुझाव  | सहायता | उपयोग की शर्तें | फीडबैक
सर्वाधिकार सुरक्षित © 2005 एनआईसी