यह खण्ड केन्द्रीय/राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों के महत्वपूर्ण आवेदन प्रपत्रों का केन्द्रीय स्रोत है, जो विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए तथा महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र/लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन देने हेतु भरे और जमा किए जाते हैं। आप इस खण्ड से आम तौर पर आवश्यक दस्तावेज़ों से संबंधित आवेदन पत्र जैसे राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, पासपोर्ट, जन्म/मृत्यु प्रमाणपत्र आदि प्राप्त कर सकते हैं। |