|
यह पृष्ठ इण्डिया कोड इन्फार्मेशन सिस्टम (इनकोडिस) (भारतीय संहिता सूचना प्रणाली), जो राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के सहयोग से विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा विकसित एक सुविधा है, को सर्च कर के 1834 से भारतीय संसद द्वारा पारित सभी केन्द्रीय अधिनियमों के पूर्ण पाठ तक अभिगम अनुमत करता है।
इण्डिया कोड टेक्स्ट बेस (पाठ आधार) में प्रत्येक अधिनियम के सभी खण्ड अनुसूचियाँ, संक्षिप्त शीर्षक, अधिनियम तिथि तथा फुटनोट निहित हैं। इसके अतिरिक्त, उद्देश्यों तथा कारणों के कथन (एसओ आर), विषयवस्तु सूची (टीओसी), अथवा किसी अधिनियम की प्रास्थिति का पता भी इनकोडिस के जरिए लगाया जा सकता है। इनकोडिस एक प्रयोक्ता अनुकूल प्रणाली है जिसके जरिए प्रयोक्ता सहज प्रकार से अपने वांछित अधिनियमों या संशोधनों को देख सकते हैं बशर्तें कि उन्हें अधिनियम के वर्ष, अधिनियम संख्या, खण्ड संख्या, अनुसूची संख्या अथवा अधिनियम में शामिल कुछ प्रमुख शब्दों का पता हो।
राज्यों/मंत्रालयों/विभागों द्वारा योगदान किए गए अधिनियमों को सर्च करें।
|
|
|
खोजें इण्डिया कोड टेक्स्ट बेस
इण्डिया कोड सेवा के बारे में और जानें |