|
भारत सरकार की राष्ट्रीय ई-शासन योजना (2005-2007) का उद्देश्य देश के भीतर ई शासन की नींव रखना तथा इसकी दीर्घावधिक अभिवृद्धि के लिए प्रेरणा उपलब्ध कराना है। योजना का उद्देश्य सही शासन एवं सांस्थानिक प्रक्रमों का सृजन करना, केन्द्रीय अवसंरचना एवं नीतियों का स्थापित करना तथा केन्द्र, राज्य तथा एकीकृत सेवा स्तरों पर अनेक मिशन मोड परियोजनाओं को क्रियान्वित करना है ताकि अभिशासन के लिए एक नागरिक संकेन्द्रित एवं व्यवसाय संकेन्द्रित माहौल का सृजन किया जाए। |