दो संगठन जिनके जरिए विभाग सरकार के लिए कार्मिकों की भर्ती सुनिश्चित होता है, वे है संघ लोक सेवा आयोग (यू पी एस सी) तथा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)। पूर्ववर्ती का संघटन संविधान के एक उपबंध के अंतर्गत किया गया है तथा यह अखिल भारत सेवाओं पर भर्ती सहित केंद्र सरकार के अधीन सिविल पदों पर तथा उच्चतर सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए परीक्षाएं संचालित करने के लिए उत्तरदायी है। भर्ती की विधियों, पदोन्नति करने में अनुसरण किए जाने वाले सिद्धान्तों तथा एक सेवा से दूसरी सेवा के अंतरण से जुड़े सभी मामलों तथा सभी अनुशासनात्मक मामलों के संबंध में आयोग के साथ परामर्श करने का आदेशात्मक उपबंध विद्यमान है। एस एस सी अधीनस्थ कर्मचारियों यथा सहायक, आशुलिपिक इत्यादि की भर्ती करने के लिए उत्तरदायी है। पी ई एस बी सार्वजनिक क्षेत्रक उद्यमों में अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक अथवा अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (स्तर –1) तथा कार्यात्मक निदेशक (स्तर 2) के पदों के साथ साथ सरकार द्वारा यथा निर्दिष्ट किए जाने वाले किसी भी अन्य स्तर के पदों पर कार्मिकों के चयन तथा भर्ती के उत्तरदायी है।
|