 |
भारत विश्व की सबसे पुरानी सम्यताओं में से एक है जिसमें निहित बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। आज़ादी पाने के बाद पिछले 59 वर्षों में भारत ने बहु-आयामी सामाजिक आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि–उत्पादन में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब विश्व के औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में इसका स्थान दसवां है तथा लोगों के लाभ के लिए प्रकृति पर विजय पाने के लिए अंतरिक्ष में जाने वाला छठा राष्ट्र है। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है जो हिम-आच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। विश्व में सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसका विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में बृहत पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा हुआ, यह दक्षिण तक फैला है और कर्क रेखा से आगे संकरा होता हुआ पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर के बीच हिन्द महासागर से जुड़ जाता है।
पूरी तरह उत्तरी गोलार्ध में स्थित, भारत की मुख्यभूमि 804 और 3706 उत्तरी अक्षांश, 6807 और 97025 पूर्वी देशान्तर रेखाओं के बीच स्थित है तथा अंतिम अक्षांश रेखाओं के बीच उत्तर से दक्षिण तक लगभग 3214 कि.मी. और अंतिम देशांतर रेखाओं के बीच पूर्व से पश्चिम तग लगभग 2933 कि.मी. फैला हुआ है। इस ज़मीनी सीमान्त लगभग 15,200 कि.मी. है। मुख्यभूमि, लक्षद्वीप और अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की तटरेखा की कुल लम्बाई 7,516.6 कि.मी है। |