india.gov.in Govt. of India
 
My India, My Pride
    मुख्य पृष्ठ > मेरा भारत मेरी शान > शूरवीरता सम्‍मान
 
भारत के गणतंत्र की यात्रा
गणतंत्र दिवस के आयोजन
भारतीय तिरंगे का इतिहास
राष्‍ट्रीय दिवस
भारतीय संविधान
भारतीय सशस्‍त्र सेनाएं
Awards
भारत रत्‍न
पद्म सम्‍मान
शूरवीरता सम्‍मान
बहादुरी के सम्‍मान
राष्‍ट्रीय झण्‍डा
 
ईपीएस फॉर्मेट (430 Kb)
जिफ फॉर्मेट (1.57 Kb)
जेपीजी फॉर्मेट (4.44 Kb)
राष्‍ट्रीय गान
 
एमपी 3 फॉर्मेट (790 Kb)
राष्‍ट्रीय गीत
 
एमपी 3 फॉर्मेट (1.06 Mb)
 
     
 
शूरवीरता सम्‍मान शौर्य पुरस्‍कार विजेता

बहादुरी और शौर्य की प्रशंसा की कला नवीन नहीं है। ये राष्‍ट्र के स्‍थायित्‍व का एक महत्‍वपूर्ण घटक बनाते हैं। इतिहास में शौर्यता को आदर और प्रशंसा के रूप में परिभाषित किया गया है। हमारी लोक कथाओं में भी बहादुरी को मान्‍यता देने की संकल्‍पना स्‍पष्‍ट रूप से देखी जा सकती है। महाभारत में धर्म के कारण एक सूरमा के रूप में मरने का गौरव स्‍वर्ग का सबसे आसान रास्‍ता माना गया। वास्‍तव में, युद्ध के मैदान में किसी भी प्रकार की मौत को गौरवशाली माना गया था।

चाहे यह एक राजवंश के नियुक्‍त प्रमुख की बा‍त हो, या शहीदों। बहादुर आत्‍माओं के सम्‍मान में बनाए गए स्‍मारक हों या उन्‍हें दी गई उपाधियाँ, सम्‍मान के स्‍तंभ, नकद पुरस्‍कार या पदक आदि, बहादुरी को मान्‍यता देना एक अत्‍यन्‍त प्रतिष्ठित कार्य रहा है। भारत में ब्रिटिश राज की समाप्ति के साथ ब्रिटिश सम्‍मानों और पुरस्‍कारों की पुरानी संस्‍था का अंत हुआ। स्‍वतंत्र भारत में परमवीर चक्र, महावी चक्र, अशोक चक्र, शौर्य चक्र आदि सम्‍मान आरंभ किए गए।

परम वीर चक्र (पीवीसी)

यह सर्वोच्‍च शौर्य पुरस्‍कार दुश्‍मन की उपस्थिति में उच्‍चतम स्‍तर के शौर्य के लिए भारत की सभी सेना शाखाओं के अधिकारियों और सूचीबद्ध कार्मिकों के लिए है। वर्ष 1950 में 26 जनवरी को आरंभ ये पुरस्‍कार मृत्‍यु उपरान्‍त भी दिए जा सकते हैं। परम वीर चक्र का शाब्दिक अर्थ ''सर्वोच्‍च बहादुरी का चक्र''। संस्‍कृत भाषा में परम का अर्थ है सर्वोच्‍च 'वीर', इसका अर्थ है बहादुर और चक्र अर्थात पहिया। परम वीर चक्र अमेरिका के मेडल ऑफ ऑनर और ब्रिटेन के विक्‍टोरिया क्रॉस के समकक्ष है।

परम वीर चक्र से सम्‍मानित व्‍यक्तियों की सूची के लिए यहाँ क्लिक करें।

अशोक चक्र

अशोक चक्र की श्रृंखला नागरिकों के लिए भी खुली है। राज्‍य सरकारों/संघ राज्‍य प्रशासनों और केन्‍द्रीय सरकार के मंत्रालयों/विभागों से प्राप्‍त नागरिकों के संदर्भ में सिफारिशों पर रक्षा मंत्रालय द्वारा केन्‍द्रीय सम्‍मानों पर विचार किया जाता है और रक्षा मंत्री की अध्‍यक्षता में गठित पुरस्‍कार दो वर्ष में एक बार दिए जाते हैं और इनकी घोषणा गणतंत्र दिवस और स्‍वतंत्रता दिवस पर की जाती है।

शौर्य चक्र

यह शौर्यता पुरस्‍कार दुश्‍मन का सामना करने से अलग परिस्थिति में दिया जाता है। यह पुरस्‍कार नागरिकों अथवा सेना कर्मियों को दिया जा सकता है तथा यह मृत्‍यु उपरान्‍त भी दिया जा सकता है।

शौर्यता पुरस्‍कार 2006  के  विजेताओं के नामों की सूची के लिए यहाँ क्लिक करें

शौर्यता पुरस्‍कार 2005  के   विजेताओं के नामों की सूची के लिए यहाँ क्लिक करें

वर्ष 2005 के विशिष्‍ट सेवा पुरस्‍कारों के विषय में और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

पिछले कुछ वर्षों के गणतंत्र दिवस के पुरस्‍कार विजेताओं की सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
 
 
 
 
Untitled Document
India
. नागरिक
. व्यापार
. विदेश
. सरकार
. भारत के बारे में जानें
. क्षेत्र
. निर्देशिका
. दस्‍तावेज़
. प्रपत्र
. मानचित्
. निविदाएं
 
My India, My Pride
  इस बैज को इन फार्मेट   में
  डाउनलोड करें:
Bullet .जेपीजी Bullet .एआई Bullet .ईपीएस
Bullet .टिफ Bullet .पीडीएफ Bullet .पीएनजी
स्‍वतंत्रता दिवस समारोह् और इतिहास की झलकें
गणतंत्र दिवस समारोह् और इतिहास की झलकें
Webcast
मांग पर वीडियो उपलब्‍ध
गणतंत्र दिवस आयोजन
Send e-Greeting
भारत की विषय वस्‍तु पर अपने मित्र/रिश्‍तेदार को बधाई भेजें "यहां क्लिक करें।
 
दुनिया भर के इतिहासकारों, लेखकों, राजनैतिज्ञों और अन्‍य प्रतिष्ठित व्‍यक्तियों ने भारत और इसके योगदान की अत्‍यंत प्रशंसा की है...और अधिक