india.gov.in Govt. of India
 
Sectors
    मुख्य पृष्ठ > क्षेत्र> वाणिज्य
वाणिज्य
 
Bulletस्‍वायत्‍त निकाय

पण्‍य बोर्ड : वाणिज्‍य विभाग के अधीन पांच सांविधिक पण्‍य बोर्ड हैं नामत: टी बोर्ड, कॉफी बोर्ड, रबड़ बोर्ड, मसाला (स्‍पाइसिज) बोर्ड और तम्‍बाकू (टुबैको) बोर्ड। ये बोर्ड क्रमश: चाय, कॉफी, रबड़, मसाले और तम्‍बाकू के उत्‍पादन के लिए जिम्‍मेदार है। 

निर्यात निरीक्षण परिषद् : निर्यात निरीक्षण परिषद् नई दिल्‍ली जो कि एक स्‍वायत्‍त निकाय है, निर्यात (गुणवत्‍ता नियंत्रण और निरीक्षण) अधिनियम, 1963 के तहत शामिल निर्यात किए जाने वाली विभिन्‍न वस्‍तुओं के गुणवत्‍ता नियंत्रण और लदान-पूर्व अनिवार्य निरीक्षण के प्रवर्तन के लिए जिम्‍मेदार है।

भारतीय विदेश व्‍यापार संस्‍थान : सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत भारतीय विदेश व्‍यापार संस्‍थान, नई दिल्‍ली निम्‍नलिखित गतिविधयों में संलग्‍न है :

  • कार्मिकों को अन्‍तरराष्‍ट्रीय व्‍यापार की आधुनिक तकनीकियों का प्रशिक्षण देना;
  • विदेश व्‍यापार की समस्‍याओं के संबंध में अनुसंधान का आयोजन
  • विपणन अनुसंधान, क्षेत्र सर्वेक्षणों, पण्‍य सर्वेक्षणों, बाजार सर्वेक्षणों का आयोजन; और
  • अनुसंधान और विपणन संबंधी अध्‍ययनों से संबंधित इसके कार्यकलापों से प्राप्‍त सूचना का प्रसार।

भारतीय पैकेजिंग संस्‍थान : भारतीय पैकेजिंग संस्‍थान, मुम्‍बई, सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत है। संस्‍थान के मुख्‍य लक्ष्‍य पैकेजिंग उद्योग के लिए कच्‍ची सामग्री का अनुसंधान करना, पैकेजिंग प्रौद्योगिकी संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना और अच्‍छी पैकेजिंग की जरूरत के संबंध में जानकारी बढ़ाना आदि है। 

समुद्री उत्‍पाद निर्यात विकास प्राधिकरण : समुद्री उत्‍पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, कोचीन एक जो कि एक सांविधिक निकाय है, निर्यातों के विशेष संदर्भ में समुद्री उत्‍पाद उद्योग के विकास के लिए जिम्‍मेदार है। 

कृषि एवं संसाधित खाद्य उत्‍पाद निर्यात विकास प्राधिकरण : कृषि एवं संसाधित खाद्य उत्‍पाद निर्यात प्राधिकरण, नई दिल्‍ली भी एक सांविधिक निकाय है जो संसाधित खाद्यों का मूल्‍य वर्द्धित रूप में निर्यात सहित कृषि निर्यातों के लिए एक केन्‍द्र बिन्‍दु का कार्य करता है।

Bulletनिर्यात संवर्धन परिषद्

इस समय वाणिज्‍य विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन बारह निर्यात संवर्धन परिषदें (ईपीसी) हैं। इन परिषदों को कम्‍पनी अधिनियम/सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत एक लाभ-निरपेक्ष संगठन के रूप में पंजीकृत किया गया है। ये परिषदें परामर्शी और कार्यकारी दोनों प्रकार के कार्यों को निष्‍पादित करती हैं। ये विदेश व्‍यापार नीति, 2004-09 के तहत निर्यातों के लिए पंजीकरण प्राधिकरण भी हैं।

 



(पृष्‍ठ 5 का चौथा )
पिछला पृष्‍ठ Previous Page First Page Next Page
source
क्षेत्र> कृषि | वाणिज्‍य | संचार | रक्षा | शिक्षा | ग्रामीण विकास | जल संसाधन | उपभोक्‍ता कार्य | सार्वजनिक कार्यसड़क परिवहन
 
 
India
. नागरिक
. व्यापार
. विदेश
. सरकार
. भारत के बारे में जानें
. क्षेत्र
. निर्देशिका
. दस्‍तावेज़
. प्रपत्र
.

मानचित्

.

निविदाएं

 
 
  महत्‍वपूर्ण लिंक्‍स
वाणिज्य विभाग
औद्योगिकी नीति और प्रर्वतन विभाग
भारी उद्योग विभाग
सार्वजनिक उद्यम विभाग

दसवीं पंचवर्षीय योजना में औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रावधान

दसवीं पंचवर्षीय योजना में औद्योगिक क्षेत्र का मध्‍यावधि मूल्‍य निरूपण प्रतिवेदन

भारी उद्योग एवं सार्वजिनिक उद्यम विभाग का वार्षिक प्रति‍वेदन (2004-05)

औद्यो‍गिक नीति और प्रवर्तन विभाग का वार्षिक प्रतिवेदन (2004-05)
विदेश व्‍यापार नीति (2004-09)